Site icon

CG : प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, आज छाए रहेंगे बादल, न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी

image-50-6

रायपुर प्रदेश में इन दिनों ठंड बढ़ रही है. पिछले एक सप्ताह से सर्दी और कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मौसम का मिजाज थोड़ा बदलेगा. हवा की दिशा बदलने के साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बादल भी छाए रहेंगे. साथ ही न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि, आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से आज से नमी की मात्रा बढ़ने वाली है तथा हवा की दिशा भी बदलेगी. इसके चलते प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है.

Exit mobile version