Site icon

CG : 31 सौ में धान खरीदी और तुरंत एक मुश्त भुगतान की मांग

Untitled-28-copy-60-scaled

रायपुर। सीएम साय को पत्र लिखकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने पत्र लिखकर 31 सौ में धान खरीदी और तुरंत एक मुश्त भुगतान की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि राज्य में धान खरीदी की प्रक्रिया पिछले डेढ़ महीने से अधिक समय से शुरू है। किसान धान खरीदी केन्द्रों में अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं लेकिन किसानों में दुविधा की स्थिति है। भारतीय जनता पार्टी ने कीमत 3100रू प्रति वी वायदे में किसानों से वायदा किया है कि वह धान की तथा इसका एकमुस्त भुगतान धान बेचने के तुरंत बाद खरीदी केन्द्रों की ग्राम पंचायतों में ही अलग से काउंटर बना कर किया जाएगा।

इस संबंध में शासन के तरफ से कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है और ना ही कोई निर्देश जारी हुआ है, जिसके कारण उनको समर्थन मूल्य पर ही भुगतान हो रहा है । किसान चिंतित हैं कि उनको 3100रू कब और कैसे मिलेगी। राज्य सरकार के द्वारा विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट में भी धान खरीदी के लिए कोई वित्तिय व्यवस्था नहीं है, इससे और ज्यादा किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंत्रीमंडल के सदस्यों का शपथ ग्रहण के साथ ही सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Exit mobile version