Site icon

CG : बदलाव की बयार – विधायक खुद पहुंचे जनता के बीच, सड़क पर खड़े होकर सुनी समस्या…

mla-shukla

बिलासपुर प्रदेश में नई सरकार के आते ही बदलाव की बयार बह रही है. इसका नजारा बेलतरा विधानसभा में देखने को मिला, जहां विधायक सुशांत शुक्ला की, जिन्होंने शनिवार को मॉर्निंग वॉक के दौरान चिंगराजपारा, डबरीपारा, चांटीडीह में लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी एवं निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से चर्चा की.

विधायक सुशांत शुक्ला से चर्चा के दौरान लोगों ने नाली निर्माण, नाली साफ सफाई, खुले नाले के उप्पर स्लैब निर्माण, नदी किनारे कचड़े डंप हो रहे है वो बंद हो, मंदिरों में शेड निर्माण, सुलभ शौचालय की साफ सफाई एवं रिपेयरिंग, सामुदायिक भवन की रंग रोगन की समस्या बताई.

मॉर्निंग वॉक से लौटते समय MLA सुशांत शुक्ला ने शारदा गैस एजेंसी कपिल नगर के पास 300 से अधिक महिलाओं और पुरुषों की भीड़ को देख उनकी समस्या सुनी, तुरंत कॉल कर गैस एजेंसी मालिक एवं नोडल अधिकारी से KYC प्रकिया को सरल एवं स्टाफ बढ़ाने के निर्देश दिए.

Exit mobile version