Site icon

हाथ मिलाने पर वरुण को नसीहत देने की कोशिश, मिला जवाब

varun_handshake_with_policeman

मुंबई. भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी। इसके साथ सरकार ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और घर में रहने का निर्देश दिया था। इसी बीच वरुण धवन की पुलिस वाले से हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हुई तो यूजर ने उन्हें इडियट कहा। इसके बाद ऐक्टर ने यूजर को उसी भाषा में जबाव दिया।

बॉक्स ऑफिस इंडिया ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर वरुण धवन की एक तस्वीर शेयर की। इसमें वह एक पुलिसकर्मी से हाथ मिला रहे है और दोनों मुस्कुरा रहे हैं। इस तस्वीर में ऐक्टर और पुलिसकर्मी बिना मास्क के नजर आ रहे है। इसके साथ लिखा, ‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान पुलिस की सेवाओं के लिए शुक्रिया अदा करते हुए वरुण धवन ने पुलिसकर्मी के साथ यह तस्वीर शेयर की है।’

यूजर को दिया करारा जबाव
इस तस्वीर पर एक यूजर ने कॉमेंट किया, ‘सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और ग्लब्स कहां हैं। इडियट, पुलिस वाले से हाथ मिला रहा है, जिससे उसके इंफेक्शन होने का खतरा है। ऐक्टर ने खराब मिसाल पेश की है।’ यूजर के कॉमेंट को रीट्वीट करते हुए वरुण धवन ने लिखा, ‘इडियट यह पुरानी तस्वीर है, जो 2 महीने पहले खींची गई थी। लव यू।

वरुण धवन ने पुलिस को कहा शुक्रिया
बताते चलें कि बॉलिवुड सिलेब्स लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक कर रहे हैं। वहीं, वरुण धवन ने मुंबई पुलिस की उनकी सेवा के लिए तारीफ करते हुए ट्वीट भी किया था, ‘मुंबई पुलिस के लिए दिल से शुक्रिया, जो रात और दिन हमें सुरक्षित रखने के लिए बिना थके हुए डटे हैं। उनके लिए हम कम से कम इतना तो कर सकते हैं कि घर में रहें।’

वरुण धवन ने दिया डोनेशन
देश में फैली कोरोना वायरस की महामारी के खिलाफ सरकार का वरुण धवन ने समर्थन किया और उन्होंने पीएम केयर्स फंड में 30 लाख रुपये का डोनेशन की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने 25 लाख रुपये महाराष्ट्र सीएम रिलीफ फंड में देने के लिए कहा है।

Exit mobile version