Site icon

राजनांदगांव : भारोत्तोलन में शीतलेश ने हासिल किया ब्रॉन्ज मेडल

dbcl_170331338365867fe7e704e_rjn1

राजनांदगांव हैदराबाद में 18 से 21 दिसंबर तक आयोजित विश्व स्तरीय दसवीं वर्ल्ड स्ट्रैंथ और इंक्लिन भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राजनांदगांव िजले के निवासी शीतलेश पटेल पिता बृजनंदन निवासी पीटीएस कॉलोनी ने भाग लिया। उन्होंने 500 किलो वजन उठाकर भारत को तीसरा स्थान दिलाया और ब्रांज मेडल प्राप्त किया। शीतलेश राज्य में पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री रहे। इनका नगर आगमन में विशेष स्वागत किया जाएगा। नगर के वरिष्ठ खिलाड़ी व कोच टॉम बंजारे, अमित अजमानी, आदर्श सिंह ठाकुर, रोहित शर्मा, मुकुंद यादव सहित खेल जगत के खेल प्रेमियों ने इसकी सराहना की है।

Exit mobile version