Site icon

CG : सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों में मुठभेड़, तीन शव बरामद; सर्च अभियान जारी

download

जगदलपुर रविवार को जिला दंतेवाड़ा के थाना कटेकल्याण क्षेत्रांतर्गत कैम्प तुमकपाल से बस्तर फाइटर एवं डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल अभियान हेतु रवाना हुई थी। अभियान के दौरान लगभग 5:30 बजे थाना कटेकल्याण अन्तर्गत तुमकपाल और ग्राम डब्बाकुन्ना के बीच जंगल पहाड़ी में पुलिस पार्टी और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई।

बताया जा रहा है कि दंतेवाड़ा और सुकमा की सीमा पर है। तुमकपाल और डब्बा कुन्ना की जंगल पहाड़ी, जहां पर पुलिस और नक्सलियों के बीच में यह मुठभेड़ हुई है। पुलिस के द्वारा सर्च आपरेशन के दौरान दरभा डिवीजन के तीन वर्दी वाले पुरुष नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। 

सर्च में भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार सहित नक्सल सामग्री भी बरामद की गई है। आस-पास के क्षेत्र में जिला दंतेवाड़ा और सुकमा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स और सीएएफ एंड सीआरपीएफ की टीम द्वारा सर्च की कार्रवाई जारी है। 

Exit mobile version