Site icon

CG : बैगलेस डे पर स्कूल में चित्रकला और संक्षिप्त परिचय स्पर्धा कराई

dbcl_170342388165882f8917489_narmda

नर्मदा शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक शाला अचानकपुर में बैगलेस डे शनिवार को चित्रकला व पाठ आधारित संलिप्त परिचय प्रतियोगिता हुई। जिसमें बच्चों को अपने कक्षा के कोई भी विषय से किसी भी पाठ का चित्र बनना था, वहीं उस चित्र के आधार पर उस पाठ का संक्षिप्त परिचय देना था।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्कूल से भूमिका यादव ने प्रथम, गुलशन साहू द्वितीय और गणेश साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल स्कूल से नूतन साहू ने प्रथम, केसरी यादव द्वितीय और कामिनी कंवर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मिडिल स्कूल प्रधान पाठक पन्नालाल जंघेल, प्राथमिक स्कूल की प्रधान पाठक सुमित्रा कामड़े, वरिष्ठ शिक्षक गल्लाराम रोड़गे, धर्मशीला जंघेल, प्रमोद साहू, उजय जंघेल मौजूद थे।

Exit mobile version