Site icon

CG : घिरघोली में किसानों को आज बोनस वितरण होगा

download (38)

नर्मदा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस को छग शासन द्वारा सुशासन दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इस दिन किसानों को 2 साल के बकाया बोनस का वितरण भी किया जाएगा। इसके लिए ग्राम घिरघोली में ब्लाक स्तरीय बोनस समारोह का आयोजन भी किया जा रहा है।

जहां सरकार बैंक के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रुपए में पूर्व विधायक कोमल जंघेल, जिला पंचायत सदस्य प्रियंका ताम्रकार मौजूद रहेंगे। यहां किसानों के खाते में बोनस राशि का अंतरण किया जाएगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रुप में जिला पंचायत सदस्य ममता पाल, निर्मला वर्मा, जनपद अध्यक्ष नीना ताम्रकार, जनपद, नेतराम जंघेल, राजेश मेहता, परासर ठाकरे और रीमा जंघेल मौजूद रहेंगे।

Exit mobile version