Site icon

CG : मार्केट पहुंचे थे विधायक, अव्यवस्था देखकर भड़के

20231225122206_rikesh

दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने रविवार शाम सुपेला संडे मार्केट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यापारियों को चुनौती दी कि अगले संडे से यदि किसी भी दुकान के सामने दूसरी दुकान लगी या तय सीमा से बाहर अतिक्रमण दिखा, तो वो उस दुकान की रिजिस्ट्री शून्य कर देंगे। अब यहां समझाने से नहीं कार्रवाई करने से व्यवस्था ठीक होगी।

दरअसल, बीजेपी विधायक रिकेश सेन इस समय एक्शन मोड में हैं। जिस संडे मार्केट की अव्यवस्था को निगम, जिला और पुलिस प्रशासन नहीं ठीक कर पाए, उसे रिकेश सेन ने ठीक करने का दावा किया है। सुपेला संडे मार्केट में सड़क पर दुकान लगाने और पार्किंग कराने वालों को जमकर फटकार लगाई।

Exit mobile version