Site icon

तहलका मचा रहा है उर्वशी का नया वीडियो

urwashi_routela_viral_dance_move

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपने डांस और अंदाज के लिए खूब सुर्खियों में रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं. बता दें, कोरोनावायरस के कारण देश में 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है, हालांकि, इसके बावजूद भी एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रहती हैं. वहीं, इस वीडियो में उर्वशी अपने सुपरहिट सॉन्ग ‘बिजली की तार’ पर डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो को एक्ट्रेस का डांस देखने लायक हैं.

उर्वशी रौतेला के इस डांस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वहीं, एक्ट्रेस ने वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन भी काफी मजेदार लिखा है. बता दें, हाल ही में उर्वशी रौतेला का लॉकडाउन के बीच नया गाना ‘कंगना विलायती’ रिलीज हुआ. इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया. इस वीडियो सॉन्ग में उर्वशी रौतेला का जबरदस्त अंदाज देखने को मिला था.

उर्वशी रौतेला ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में भी नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला ने ‘हेट स्टोरी 4’ से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं.

Exit mobile version