Site icon

CG : रासेयो के शिविर में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की दी प्रस्तुति

dbcl_17034215676588267fad653_01

डोंगरगांव शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल उमरवाही के राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर ग्राम जनकरपुर में लगाया गया। पांच दिवसीय शिविर में रोसेयो के स्वयं सेवकों ने विभिन्न गतिविधियां संचालित की।

शिविर का समापन शनिवार को किया गया। इसमें ग्राम संगठन के अध्यक्ष डॉ. सुरेश पटेल शामिल हुए। रासेयो कार्यक्रम प्रभारी अधिकारी प्राचार्य विजय कुमार धुर्वे ने बताया कि शिविर में स्कूल के 52 छात्र-छात्राओं ने कई रचनात्मक कार्य किया। जनकपुर में छात्रों ने नाली निर्माण, स्वच्छता, शिक्षा की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, बौद्धिक परिचर्चा के माध्यम से दी गई। छात्र-छात्राओं ने रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। रासेयो छात्रों की रचनात्मक कार्यों में ग्रामीण महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्रामीणों ने छात्रों का सम्मान किया। इस अवसर पर बरसन गंधर्व, दिनेश कुमार राठौर, बिसराम पिंकेश्वर, देवेंद्र ठाकुर, ईश्वर लाल यादव सहित ग्रामीण जन एवं महिलाएं उपस्थित थे।

Exit mobile version