Site icon

CG : मानपुर में कलश यात्रा के साथ अयोध्या से आए अक्षतों का किया पूजन, शोभायात्रा निकाली

10_73_from_center_app_17034139176588089d70fa2_img_20231224_153300

मानपुर राम मंदिर अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर रविवार को आए अक्षतों को पूजा अर्चना के बाद सुनारों की बगीची वाले बालाजी मंदिर से शोभायात्रा व कलशयात्रा के साथ कचहरी वाले भौमिया मंदिर में लाया गया। जहां पर लोगों को अक्षत वितरित किए। राजेंद्र सोनी ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आए अक्षतों का पूजन किया गया। जहां से नाथ संप्रदाय के लक्ष्मण दास महाराज ने शोभायात्रा के रुप में कचहरी वाले भौमिया मंदिर के लिए रवाना किया। उन्होंने बताया कि हर गांव व घरों में निमंत्रण देने के लिए 1 से 7 जनवरी तक घर-घर अक्षत वितरित किए जाएंगे। इस दौरान रतन जोशी, रामहेत सैनी, परमानंद शर्मा, नवीन गुर्जर, राजेश गौड़, सत्यनारायण शर्मा, योगेश बडाया, संतोष रावत, घनश्याम मामोडिया, लक्ष्मीनारायण शर्मा कृष्णमोहन शर्मा, मिश्रीलाल मीना सहित अन्य मौजूद थे।

Exit mobile version