Site icon

CG : अंबिकापुर में भूकंप, झटके से सहमे लोग

Untitled-51-copy-39

सरगुजा  अंबिकापुर में भूकंप का झटका आया है, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है। अंबिकापुर में 4 महीने पहले भी भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.9 बताई गई थी। वहीं करीब 25 मिनट बाद 8.26 बजे भूकंप का दूसरा झटका भी महसूस किया गया था। आफ्टरशॉक की तीव्रता भी 3.8 थी।

बता दें कि सरगुजा जिला फाल्ट जोन में है जो कोरबा से सरगुजा के लखनपुर, अंबिकापुर, सूरजपुर जिले के शिवप्रसादनगर क्षेत्र से होकर कोरिया जिले के सोनहत तक है। यह फाल्ट लाइन मध्यप्रदेश के शहडोल से होकर जबलपुर तक है। इस कारण यहां भूकंप की आशंका बनी रहती है। 10 अक्टूबर 2000 को कोरबा-सरगुजा के बीच सुरता में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसका व्यापक असर हुआ था। वहीं वर्ष 2001 में अंबिकापुर क्षेत्र के गोरता में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

Exit mobile version