Site icon

राजनांदगांव : युगांतर स्कूल के 3 विद्यार्थी राष्ट्रीय शालेय खेल स्पर्धा में शामिल होंगे

dbcl_1703595648658ace804f834_rjn7

राजनांदगांव युगांतर पब्लिक स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में हुआ है। इन विद्यार्थियों में उपेंद्र मरकाम, उज्ज्वल मरकाम हैदराबाद में जनवरी के प्रथम सप्ताह में शामिल होंगे। ये खिलाड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे।

वहीं प्रथम गोयल जिम्नास्टिक में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। यह अहमदनगर महाराष्ट्र में आयोजित होगी। संस्था के प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, चेयरमैन विनोद सदानी, सेक्रेटरी विनय डड्ढा, कोषाध्यक्ष मिश्रीलाल गोलछा, निदेशक (स्पोर्ट्स) सुशील कोठारी, अजय सिंगी, नरेंद्र कोटड़िया, पीआरओ स्पोर्ट्स ऑफिसर दिनेश प्रताप सिंह, प्रशासक सुरेंद्र भार्गव, क्रिकेट कोच संतोष यादव ने इसकी सराहना की है।

Exit mobile version