Site icon

CG : जब्ती धान को बेचा, पूर्व सरपंच पति पर FIR दर्ज

20230531122741_FIR

गरियाबंद बीते दिनों नवापारा में लोचन ध्रुव के घर के आगे 500 बोरा धान के अवैध भंडारण की सूचना पर एसडीएम अर्पिता पाठक के निर्देश पर पटवारी ने जब्ती कार्रवाई की थी. कार्यवाही के दरम्यान कोई सामने नहीं आया था, ऐसे में जब्तशुदा 500 बोरा धान को ग्राम कोटवार जयचंद प्रधान के सुपुर्द कर दिया गया था.

जब्ती के दो दिन बाद कुछ रकबा के आधार पर पूर्व सरपंच पति पुनीत सिन्हा ने दावा किया. इस दावे के बाद मामले में रकबा पड़ताल व अन्य जांच जारी था, लेकिन इसी बीच 24 दिसंबर को जब्तशुदा धान को पुनीत सिन्हा ने परिवहन कर बरबहली केंद्र में ले जाकर बेच भी दिया. मामले में कोटवार की सूचना पर दो दिनों तक सोए रहने के बाद पुलिस ने अब जाकर मामला दर्ज किया है. बता दें कि धान की ज्यादा कीमत मिलने की वजह से हर साल बड़ी मात्रा में ओडिशा से छत्तीसगढ़ अवैध परिवहन होता है.

Exit mobile version