Site icon

CG : छात्रावास निर्माण में भ्रष्टाचार शिवसेना ने सौंपा ज्ञापन

10-255

सूरजपुर शिवसेना प्रमुख विष्णु वैष्णव ने आज मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें ग्राम पंचायत नमदगिरी में बन रहे छात्रावास निर्माण में हो रहे भारी भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलने की बात कही है, शिवसेना के नगर प्रमुख ने कहा है कि लोक निर्माण विभाग सूरजपुर के सानिध्य में एवं मिलीभगत से ग्राम नमदगिरी में छात्रावास निर्माण में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है,

ग्राम नमदगिरी में भ्रष्ट अधिकारियों और ठेकेदार के मिलीभगत से शिक्षा जैसे मंदिर के निर्माण कार्य में भी भ्रष्टाचार करना ये बच्चों के जिंदगी से खिलवाड़ है,ओभर इस्टीमेंट बनाकर एवं गुणवत्ता विहीन मटेरियल से निर्मित कर शासकीय पैसों का बंदरबांट कर अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं, शिवसेना नगर प्रमुख ने उपरोक्त मामले में ध्यानाकर्षण कर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के उपर एफआईआर की मांग कि है, अन्यथा शिवसेना सड़कों में उतर कर आंदोलन के लिए बाध्य होगा।

Exit mobile version