Site icon

CG : आवास योजना (ग्रामीण) और स्वच्छ भारत मिशन के कार्यों में लाए तेजी – सीईओ

20231227160027_sami bait

सूरजपुर नवगठित सरकार की सबसे प्राथमिकता के कार्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) शामिल है। जिसके अंतर्गत जिले के सभी जनपदों के समीक्षा बैठक के माध्यम से प्रगति एवं अन्य आवश्यक निर्देश देने के क्रम में ओड़गी जनपद पंचायत के पश्चात जनपद पंचायत प्रतापपुर की विस्तृत समीक्षा जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम द्वारा किया गया। जनपद पंचायत प्रतापपुर में वित्त वर्ष 2016-23 तक के मात्र 146 आवास पूर्णता हेतु लंबित है। जिसमे से 22 आवास छत स्तर पर, 33 आवास प्लिंथ स्तर पर तथा 81 आवास अप्रारंभ है। उक्त 146 आवास के संबंधित सचिवों एवं रोजगार सहायकों से एक एक आवास का हितग्राही वार समीक्षा किया गया। सभी को 26 जनवरी से पहले समस्त 146 आवासों को अनिवार्य रूप से पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके साथ ही आगामी आने वाले लक्ष्य जिसमे शामिल है स्थाई प्रतीक्षा सूची के सभी पात्र परिवार, आवास प्लस के पात्र परिवार एवं आवासहीन परिवार के समस्त दस्तावेज अविलंब जमा करने का निर्देश दिया गया है।

इस प्रकार जनपद पंचायत प्रतापपुर में लगभग कुल मिलाकर 5500 नए आवासों की स्वीकृति मिलने की संभावना है अतएव इसके परिपालन में आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया। इसी प्रकार स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सभी निर्माणाधीन कार्यों को अविलंब पूर्ण करने के निर्देश दिए गए, जिसमे सामुदायिक शौचालय, व्यक्तिगत शौचालय, नाडेप टैंक, सोख्ता गड्ढा प्रमुख है। साथ ही योजना में ओडीएफ प्लस कैटेगरी में अभी भी शामिल नहीं हुए ग्राम पंचायत को अविलंब इनके जियो टैग करके ओडीएफ प्लस में दर्ज करने का निर्देश दिया गया। सभी पूर्ण कार्यों का सीसी एक सप्ताह में जिला कार्यालय में जमा करने कहा गया ताकि इनका तत्काल भुगतान किया जा सके।

समीक्षा बैठक में आवास योजना के जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार, एसडीओ आरईएस, पीओ नरेगा, टीए मनरेगा समस्त, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहें।

Exit mobile version