Site icon

राजनांदगांव : ड्रोन के जरिए नैनो यूरिया छिड़काव, किया निरीक्षण

download (44)

कलेक्टर डोमन सिंह ने शासकीय सर्वेश्वर दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया छिड़काव प्रदर्शन का अवलोकन किया। उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे ने बताया कि ड्रोन के माध्यम से कीटनाशक, तरल उर्वरक डीएपी एवं फंगस नाशक का छिड़काव आसानी से किया जा सकता है।

ड्रोन के उपयोग से मजदूरी एवं परिवहन का खर्च बचेगा तथा पौधों के उर्वरक क्षमता में वृद्धि होगी। खाद्यान्न की उत्पादकता एवं गुणवत्ता भी बढ़ेगी। उल्लेखनीय है कि कृषि कार्य में नवीन तकनीक का उपयोग करने के लिए शासन द्वारा निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत किसानों को ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लाइव डेमो के माध्यम से खेती-किसानी में ड्रोन पद्धति को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले के किसान आधुनिक पद्धति से अवगत हो रहे हैं। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि बिसेशर साहू, उप संचालक कृषि नागेश्वर लाल पाण्डे, सहायक संचालक उद्यानिकी राजेश शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version