Site icon

CG : चौथे वर्ष आयोजन, नगर में आज से दो जनवरी तक शिवमहापुराण प्रवचन

app_1703684524658c29ac8d6b7_1000926873

नगरवासियों व सृजन निकेतन के द्वारा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया है। शिवमहापुराण कथा के आयोजन को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह है। नगर में पिछले चार वर्ष से नए वर्ष का स्वागत व वर्तमान जारी वर्ष की िवदाई भगवत भक्ति से किया जा रहा है। आयोजन समिति के प्रमुख नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने बताया कि हमेशा की तरह इस वर्ष भी यह श्री शिवमहापुराण कथा 28 दिसंबर से दो जनवरी तक जारी रहेगा। आयोजन का यह निरंतर चौथा वर्ष है।

कथावाचक कृष्ण चैतन्य भक्ति संस्थान व चैतन्य आश्रम के प्रमुख पंडित विनोद बिहारी गोस्वामी हैं। इस वर्ष कथा नगर के वार्ड पांच स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी में माता के मंदिर के नीचे परिसर में आयोजित है। कथा प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बज तक जारी रहेगी। श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का शुभारंभ कलश यात्रा से शुरू होगा। कलश यात्रा वार्ड चार स्थित ट्राइबल कालोनी के भगवान शिव हनुमान मंदिर से प्रातः 11 बजे प्रारंभ होकर मां दंतेश्वरी मंदिर पहाड़ी तक जाएगी। कार्यक्रम की समाप्ति दो जनवरी को भंडारा से होगी। आयोजन को सफल बनाने नगर की मातृ शक्तियों के अलावा समूचे नगरवासी तथा सृजन निकेतन के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जुटे हुए हैं।

धार्मिक कथा की शुरुआत वर्ष 2020 से की गई थी सृजन निकेतन सेवाभावी संस्था तथा नगरवासियों के द्वारा होने वाली धार्मिक कथा श्रीमद् शिवमहापुराण का यह निरंतर दूसरा वर्ष है। मानिकपुरी ने बताया कि नगर में धार्मिक कथा की शुरुआत वर्ष 2020 से की गई थी। पहले वर्ष श्रीमद भागवत, दूसरे वर्ष श्रीमद् देवी भागवत तथा तीसरे वर्ष श्रीमद् शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया था। इस वर्ष नगर की मातृ शक्तियों की मांग पर शिवमहापुराण कथा का पुनः आयोजन किया जा रहा है।

Exit mobile version