Site icon

CG : इलाज में लापरवाही, डाक्टर गिरफ्तार

20221126145011_arrested 036

 बिलासपुर अपोलो अस्पताल में 2016 में ईलाज के दौरान युवक की मौत के मामले में सरकंडा पुलिस ने चार डाक्टरों की गिरफ्तारी की है। वहीं, अपोलो प्रबंधन के भूमिका की जांच की जा रही है। दयालबंद के आदर्श कालोनी में रहने वाले गोल्डी उर्फ गुरवीन छाबड़ा(29) की 26 दिसंबर 2016 को अपोलो में उपचार के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से मिले मेमो में युवक की मौत का कारण सल्फास खाने से बताया गया।

मेमो के आधार पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया। जांच के दौरान युवक के स्वजन ने अपोलो के डाक्टरों पर इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया। पीएम के बाद पुलिस ने राज्य न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला में सैंपल भेजकर रिपोर्ट मांगा। वहीं, मौत के संबंध में संभागीय मेडिकल बोर्ड से जांच कराई गई। इसमें विशेषज्ञों ने संबंधित डाक्टरों द्वारा इलाज के दौरान लापरवाही की रिपोर्ट दी। इसी तरह की रिपोर्ट राज्य स्तरीय बोर्ड से भी मिली। इसके आधार पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया।

Exit mobile version