Site icon

दीवार फांदकर अंदर घूसा युवती से की छेड़छाड़, पुलिस ने किया जुर्म दर्ज

chhedchhad

खैरागढ़. विगत दिनों युवती से छेडछाड करने का मामला सामने आया है जिमसें समीपस्थ ग्राम पासलखैरा में युवती के साथ छेड़छाड़ की गई. मिली जानकारी के अनुसार बीते 20 जुलाई को पासलखैरा निवासी सुखदेव लहरे गांव में एक घर में दीवार फांदकर अंदर घूसा और युवती के साथ छेड़खानी करते हुये उसे बेईज्‍जत करने की नियत से हाथ-बांह पकड़ लिया.

घटना के बाद युवती ने शोर मचाया जिसके बाद युवक घटना स्थल से पुन: दीवार फांदकर भाग खड़ा हुआ. युवती की आवाज सुनकर उसका भाई मौके पर पहुंचा जिसे युवती ने घटना की जानकारी दी. शनिवार को थाने पहुंचकर युवती व उसके भाई ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 456, 354 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है. बहरहाल मामले में आरोपी युवक फरार है.

Exit mobile version