Site icon

CG : जघन्य अपराध में मां ने दिया बेटे का साथ, किशोरी से रेप फिर हत्या की कोशिश 

Untitled-46-copy-2

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई हैं। यहां 16 साल की नाबालिग को बंधक बनाकर उसके साथ दो दिनों तक दुष्कर्म और मारपीट के जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया हैं। नाबालिग के बेहोश होने पर आरोपी और उसकी माँ के द्वारा उसे गांव से दूर एक तालाब में मरा समझ कर फेंका गया। परिजनों ने लड़की को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर पीड़ित नाबालिग का इलाज जारी है। पूरा मामला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के पेण्ड्रा थानाक्षेत्र के गांव का है।

यहां रहने वाली एक 16 साल की नाबालिग जब अपने पुराने घर से निकल कर दूसरे घर जा रही थी तभी रास्ते मे उसे गांव का ही रहने वाला युवक छोटू ओट्टी मिल गया। वह नाबालिग को बहला फुसलाकर अपने साथ बाइक में बैठाकर उसे घर छोड़ देने को कहते हुए अपने साथ बाइक में बैठाकर जंगल की ओर ले गया। रास्ते मे पीड़िता ने विरोध भी किया बावजूद आरोपी ने जंगल मे नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की मानें तो आरोपी ने उसकी एक नही सुनी और उसको धमकी देते हुए अपने घर ले गया जहां पर दो दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

Exit mobile version