Site icon

राजनांदगांव : अंश की मौत की जांच के लिए टीम बनाई, मानपुर एएसपी को जिम्मा

logodeep

गंज चौक निवासी अंश खंडेलवाल के संदेहास्पद मौत की जांच होगी। इसके लिए आईजी ने विशेष टीम गठित की है। टीम का नेतृत्व मानपुर एएसपी विवेक शुक्ला करेंगे। पुलिस की जांच में अब तक अंश की मौत की वजह आत्महत्या सामने आई है। लेकिन परिजन अंश की मौत को आत्महत्या मानने के लिए तैयार नहीं हुए।

इसके बाद उन्होंने लगातार ज्ञापन देकर मामले की गंभीरता से जांच की मांग की थी। जिसे देखते हुए आईजी राहुल भगत ने विशेष जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया है। यह टीम पूरे मामले की नए सिरे से जांच करेगी। बता दें कि अंश खंडेलवाल की लाश उसके लापता होने के करीब पांच दिन बाद फरहद चौक के पास जली हुई हालात में मिली थी। मौत से पहले अंश के उसके दोस्तों से हुई चैटिंग के आधार पर पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था।

Exit mobile version