Site icon

CG : बिहारपुर में बाघ की एंट्री, वन विभाग मुस्तैद

03-copy

 सूरजपुर के बिहारपुर इलाके में एक बार फिर से बाघ की आमद से ग्रामीण दहशतजदा हैं. खतरे को भांपते हुए वन विभाग सतत् निगरानी करते हुए ग्रामीणों को जंगल की ओर नहीं जाने के लिए कहा है.

बता दें कि सूरजपुर का यह वहीं इलाका है, जहां 8 महीने पहले एक बाघिन के हमले से 3 ग्रामीणों की मौत हो गईं थी. घटना के बाद वन विभाग ने काफी मशक्कत कर बाघिन का रेस्क्यू कर उसे सकुशल रायपुर के जंगल सफारी में छोड़ा था. अब एक बार फिर से बिहारपुर इलाके में बाघ जैसे जानवर के पैरों के निशान मिलने से यहां के रहने वाले ग्रामीणों के बीच भय का माहौल है. लोग डर के साये में घर से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं.

Exit mobile version