Site icon

रायपुर में एक साल में 214 रेप, 63 हत्याएं:2023 में 9892 FIR, पर पुलिस का दावा- 2022 से 9.08% गिरा ग्राफ

download (55)

रायपुर में साल 2023 में 9692 अपराध दर्ज हुए हैं। इनमें 63 हत्या और 214 दुष्कर्म के मामले हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि पिछले साल की अपेक्षा अपराध में 9.08 प्रतिशत की कमी आई है। 2022 में 10 हजार 880 दर्ज हुए थे, जो कि इस बार की अपेक्षा 988 ज्यादा हैं।

दरअसल, रायपुर पुलिस की ओर से बुधवार को साल भर का आपराधिक आंकड़ा जारी किया गया। इसके मुताबिक, हत्या के प्रयास में 90, लूट के 87, डकैती का एक, यौन उत्पीड़न के 40, आगजनी के 34 और बलवा के 116 प्रकरण दर्ज हुए हैं। हालांकि पेंडिंग केसों की संख्या भी बढ़ी है।

धोखाधड़ी के 106 मामले सुलझे, 236 अब भी पेंडिंग

जिले में साल 2023 में धोखाधड़ी के 342 प्रकरण दर्ज हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, साइबर ठगी, जमीन और नौकरी लगाने के ये मामले में हैं। इनमें से 106 प्रकरण पुलिस ने सुलझाए है। वहीं 236 मामले अभी पेंडिंग में पड़े हुए हैं।

वर्ष 2023 का आंकड़ा एक नजर में

अपराधसंख्या
हत्या63
हत्या का प्रयास90
बलात्कार214
अपहरण462
डकैती1
लूट87
नकबजनी505
चोरी1587
बलवा116
अमानत में ख़यानत60
धोखाधड़ी342
शील भंग157
यौन उत्पीड़न40
दहेज प्रताड़ना136

2023 में इन अपराधों में हुआ इजाफा

वर्ष 2023 में अपराध का ग्राफ कम हुआ है, लेकिन अपहरण, बलवा, अमानत में ख़यानत, आगजनी, यौन उत्पीड़न जैसे मामले बढ़े हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अपहरण में 5.48, बलवा में 20.83, ख़यानत में 46.34, आगजनी 13.33 और यौन उत्पीड़न 2.56 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

पेडिंग केसों ने बढ़ाई अफसरों की परेशानी

वर्ष 2023 में 2022 की अपेक्षा अपराध तो कम हुआ है, लेकिन केस साल्व करने में अफसर साल भर परेशान रहे। अभी भी कई मामलों में जांच जारी है। आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में हुए 2636 मामले अभी भी पेडिंग पड़े हुए हैं। अफसर इन प्रकरणों का जल्द से जल्द साल्व करने का दावा कर रहे हैं।

वर्ष 2022 का आंकड़ा एक नजर में

अपराधसंख्या
हत्या75
हत्या का प्रयास124
बलात्कार266
अपहरण438
डकैती7
लूट110
नकबजनी630
चोरी1966
बलवा96
ख्यानत41
धोखाधड़ी359
शीलभंग170
यौन उत्पीडन39
दहेज प्रताडना180

सरप्राइज चेकिंग के दौरान युवकों की जांच करते हुए पुलिस अधिकारी।

911 हथियार आरोपियों से बरामद किए

वर्ष 2023 में आर्म्स एक्ट के मामलों में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है। 883 प्रकरणों में 891 आरोपियों से 911 हथियार बरामद किए गए। इनमें 853 चाकू, 19 तलवार, चार रिवाल्वर, सात देशी कट्‌टा, चार गुप्ती, 21 कारतूस, दो गंडासा और एक 315 बोर की राइफल शामिल है। 2022 में आर्म्स एक्ट के 754 प्रकरणों में 764 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी।

सटोरियों- शराबियों पर एक्शन, जुआरी कम पकड़े

2022 की अपेक्षा 2023 में जुआ एक्ट के मामलों का ग्राफ गिरा है। वर्ष 2023 में सट्टा के 413 प्रकरणों में 478 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इन आरोपियों से 24 लाख 22 हजार 221 रुपए जब्त किए गए। 2022 में 423 प्रकरणों में 495 सटोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी।

इसी तरह से आबकारी एक्ट के तहत 4423 प्रकरणों में 4496 आरोपियों पर कार्रवाई की गई। जबकि 2022 में 3249 प्रकरणों में 3284 पर कार्रवाई हुई थी। वहीं जुआ के 164 प्रकरणों में 694 पर कार्रवाई हुई, जो कि 2022 से 60 प्रतिशत कम है।

गांजा तस्करी के आरोप में इन आरोपियों को पकड़ चुकी है पुलिस।

1 करोड़ से ज्यादा की नशीली सामग्री जब्त की पुलिस ने

2023 में नारकोटिक्स के 213 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 303 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों से 1 करोड़ 76 लाख 40 हजार 376 रुपए की नशीली सामग्री जब्त की है। जो सामग्री जब्त की गई है, उसमें गांजा, अफीम, ब्राउन शुगर, हेरोइन, चरस, एमडीएमए, नशीली टैबलेट, सिरप, मैजिक मशरुम और डोडा शामिल है।

इन नशीली सामग्रियों को इतनी मात्रा में जब्त किया पुलिस ने

नशीली सामग्रीप्रकरणगिरफ्तारीजब्ती मात्राकुल कीमत
गांजा (किग्रा)1682351453.427 किग्रा.14534270
अफीम (ग्राम)331.412 किग्रा45100
ब्राउन शुगर (ग्राम)24108.10मिग्राम1027000
हेरोईन46114.200 मि.ग्रा.1014666
चरस35230 ग्रा89250
एमडीएमए1112 ग्राम120000
नशीली टेबलेट203214448 नग395315
सिरप9152273 बॉटल369775
मैजिक मशरुम100.67 मिग्रा10000
डोडा229.8 मिग्रा4.500किग्रा35000

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी।

नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से 8 करोड़ से ज्यादा जुर्माना वसूला

यातायात नियमों का उल्लंघन पर 30 दिसंबर तक 1 लाख 8 हजार 226 प्रकरणों में कुल 8 करोड़ 64 लाख 8 हजार 950 रुपए समन शुल्क वसूला गया है। वहीं 2022 में 88 हजार 183 प्रकरणों में 4 करोड़ 77 लाख 70 हजार 400 रुपए समन शुल्क नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से वसूला था।

इस नियम का उल्लंघन होने पर इतना चालान कटे

चालान शीर्ष20222023
दोपहिया में बिना हेलमेट वाहन चालन2578936157
शराब सेवन कर वाहन चालन328584
बिना सीट बेल्ट बांधे वाहन चलाना42483129
गलत दिशा में वाहन चालन250614449
अवैधानिक पार्किंग, सर्विस रोड एवं मुख्य मार्ग में2061623768
मोबाइल से बात करते हुए वाहन चालन करना22222189
Exit mobile version