Site icon

CG : एक्टर गोविंदा की पत्नी पहुंची रतनपुर, मां महामाया मंदिर में की पूजा

Untitled-67-copy-8

विश्वप्रसिद्ध मां महामाया मंदिर रतनपुर में सभी अपनी मनोकामना  लेकर आते हैं। कुछ दिनों पहले यहां पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी पहुँची थी। आज एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी मां महामाया के दर्शन के लिए पहुंची ।

जहाँ उन्होंने मां महामाया के दर पर शीश नवाए और फिर पूजा करने के बाद मनोकामना मांगी। गोविंदा अपनी पत्नी के साथ निजी कार्यक्रम में बिलासपुर आए हैं। इसी दौरान आज सुबह गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा रतनपुर पहुँची। वहाँ पर मां महामाया मंदिर ट्रस्ट ने मां महामाया की तस्वीर, चुनरी,श्रीफल देकर उनका स्वागत किया।

Exit mobile version