Site icon

CG : मामूली विवाद पर हत्या का आरोपी गिरफ्तार…

20240105162749_hatya ka aaropi

रायपुर पुलिस ने मामूली विवाद पर हत्या करने वाले आरोपी अविनाश बघेल को गिरफ्तार किया है। शराब लेने के दौरान विवाद के चलते आरोपी ने सुशील भोजवानी पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया था, जिसके बाद अस्पताल में  उसकी मृत्यु हो गई थी। मामला गंज थाना का है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर 2023 को थाना गंज क्षेत्रांतर्गत गंजपारा स्थित देशी शराब दुकान में कलिंग नगर गुढ़ियारी निवासी सुशील भोजवानी और अविनाश बघेल शराब खरीद रहे थे। इसी दौरान दोनो शराब बोतल लेने की बात को लेकर आपस में विवाद कर मारपीट करने लगे, कि अविनाश बघेल पास पड़े ईंट को उठाकर ईंट से सुशील भोजवानी के सिर एवं छाती पर वार कर गंभीर चोट पहुंचाकर फरार हो गया। जिस पर सुशील भोजवानी को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सुशील भोजवानी पिता मोहन लाल भोजवानी उम्र 42 साल निवासी कलिंगनगर गुढ़ियारी रायपुर की मृत्यु हो गई, कि मर्ग जाँच पर आरोपी अविनाश बघेल के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 06/24 धारा 302 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में शराब दुकान में कार्यरत् कर्मचारियों सहित घटनास्थल पर उपस्थित अन्य व्यक्तियों तथा मृतक के परिजनो से विस्तृत पूछताछ करते हुए प्रकरण के आरोपी अविनाश बघेल की पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी अविनाश बघेल को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया।

आरोपी अविनाश बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
अविनाश बघेल पिता छोटे लाल बघेल उम्र 19 साल निवासी आर.डी.ए. कॉलोनी सरोना ब्लॉक नम्बर 02 रूम नम्बर 10 थाना डी.डी.नगर हाल पता कलिंग नगर, उड़िया बस्ती थाना गुढ़ियारी रायपुर।
 
कार्यवाही में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से आर. संदीप सिंह, महिपाल सिंह ठाकुर तथा थाना गंज से सउनि शिवशंकर दुबे, आर. कमर आलम तथा सौरभ यादव की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Exit mobile version