Site icon

CG : 69 छात्रों को मिला लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस

SCHOOL

 जगदलपुर शासकीय महाविद्यालय लवन में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वाधान में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा एक दिवसीय लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर आयोजित किया गया। प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार उपाध्याय एवं जिला परिवहन अधिकारी भूपेंद्र कुमार गावरे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर से 69 छात्र छात्राएं लाभान्वित हुए।

शिविर में छात्र छात्राओं से ड्राइविंग लाइसेंस के साथ ही हेलमेट पहनने की अपील की गई। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखा गया। महाविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी राष्ट्रीय राजमार्ग 130 बी में मोटर साइकिल एवम् स्कूटी आदि वाहनों से अध्ययन के लिए पहुंचते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा यातायात सुरक्षा हेतु सजगता लाने के लिए इस शिविर का आयोजन किया गया।

Exit mobile version