Site icon

CG : नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

20230314130922_phasi

कोंडागांव  सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत कुसमा गांव की नव विवाहित महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । वर्ष 2022 में हुए आत्महत्या के मामले में लंबे विवेचना उपरांत मृतिका के ससुर और देवर को दोषी पाया गया। कोंडागांव की कोतवाली पुलिस ने दोनों दोषियों को आज आईपीसी की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है।सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत कुसमा गांव की महिला का फरसगांव अंतर्गत पासंगी गांव में विवाह हुआ था। अपने शादी के महज 4 माह के बाद नव विवाहिता ने मायके में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।मृत नव विवाहित महिला के मायके पक्ष के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना किया। लंबे समय तक चले विवेचना में मृतका ससुर गणेश पांडे और देवर हितेन पांडे दोषी पाए गए। अब सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने दोनों आरोपियों को आत्महत्या के लिए उकसाने के चलते गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version