Site icon

CG : गैरेज के बाहर खड़ी वाहनों से बैटरी चोरी

Untitled-57-copy-12

दुर्ग दो खड़ी ट्रकों से अज्ञात आरोपियों ने चार बैटरियों की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक डिपरापारा निवासी इंद्रजीत सोनकर ने शिकायत दर्ज कराई कि वह गिल गुड्स करियर में खड़ी वाहनों की देखरेख का काम करता है। गिल गुड्स कैरियर का गैरेज एफसीआई गोदाम के आगे धमधा नाका के पास स्थित है। गैरेज के बाहर कंपनी की ट्रकें खड़ी रहती है।

3 जनवरी की शाम लगभग 7 बजे ट्रक क्रमांक सीजी 07 बी के 4394 तथा सी जी 07 बी जे 2271 को खड़ी किया गया था। 4 जनवरी की सुबह दोनों ट्रक से कुल चार नग बैटरी गायब थी। चोरी गई बैटरियों की कीमत लगभग 24,000 रुपए आंकी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Exit mobile version