Site icon

CG : पार्षद के घर जुआरियों की महफिल सजी थी, पुलिस ने मारी रेड

Untitled-58-copy-7

रायगढ़। जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक जुआ फड़ पर छापामार कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को पकड़ा। जुए में लगे लाखों रुपये के अलावा ताशपत्ती जब्त करते हुए 10 लोगों के उपर जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात करीब 12 बजे जूटमिल थाने की पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि जूटमिल क्षेत्र के एक मोहल्ले में जुआ चल रहा है। सूचना के आधार पर जूटमिल थाने की पुलिस टीम साइबर सेल के साथ मौके पर पहुंची ,जहां एक कांगे्रस पार्षद रत्थु जायसवाल के घर जुआरी महफिल सजाकर हार जीत का दाव खेल रहे थे। इसी बीच पुलिस ने अचानक छापामार कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने तकरीबन 1 लाख 80 हजार रूपये की नगदी के अलावा ताशपत्ती जब्त करते हुए आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version