Site icon

CG : आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई, महुआ शराब जब्त

Untitled-58-copy-8

रायगढ़। खरसिया क्षेत्र में आबकारी व पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 48 लीटर अवैध महुआ शराब व 300 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के मार्गदर्शन में आबकारी एवं पुलिस विभाग के कार्यपालिक अमलों द्वारा थाना खरसिया के ग्रामों में संयुक्त कार्रवाई की गई।

संयुक्त तलाशी अभियान में ग्राम तेलीकोट से 24 बोतलों में कुल 48 लीटर अवैध महुआ शराब और 20 बोरियों में कुल 300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर नष्ट किया गया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। ग्राम सोनबरसा में भी दो प्रकरणों में 7 लीटर अवैध आसवित मदिरा बरामद की गई।

Exit mobile version