Site icon

राजनांदगांव स्वतंत्रता दिवस समारोह: प्रभारी मंत्री अकबर होंगे मुख्य अतिथि

akbar

सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में होगा मुख्य समारोह

राजनांदगांव 13 अगस्त 2020। छत्तीसगढ़ शासन के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, वन, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2020 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह राजनांदगांव के सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में आयोजित होगा। मंत्री अकबर सुबह 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। तत्पश्चात मुख्यमंत्री द्वारा जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। मंत्री अकबर कोरोना वारियर्स को पुरस्कार वितरण करेंगेे।

Exit mobile version