Site icon

CG : प्रतिभागियों का आज होगा सम्मान

logodeep

राजनांदगांव छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का दो दिवसीय प्रांतीय अष्टम अग्र अलंकरण महोत्सव 14 जनवरी को अग्रवाल सभा राजनांदगांव के आतिथ्य में अनंत पैलेस सीआईटी कॉलेज के समीप संपन्न होने जा रहा है। महोत्सव के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह होंगे। समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन प्रदीप मित्तल द्वारा की जाएगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल, सांसद संतोष पांडे, सांसद विजय बघेल एवं विधायक संपत अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। अग्र अलंकरण महोत्सव की संयोजक अनिता अग्रवाल, निर्मल अग्रवाल एवं पंकज अग्रवाल के अनुसार भगवान अग्रसेन के 18 गोत्रों पर आधारित राज्य स्तर पर 18 विधाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 18 प्रतिभागियों को उपाधियों से सम्मानित किया जाएगा।

Exit mobile version