Site icon

CG : फ्लाईओवर को नेहरू नगर के आगे तक बढ़ाने की मांग उठी

download (3)

राजनांदगांव गौरी नगर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अल्प संख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष हफीज खान के निर्देशन में वरिष्ठ सभापति व पार्षद समद खान व ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक में फ्लाईओवर निर्माण की मांग रखी है।

कलेक्टर संजय अग्रवाल को सौंपे ज्ञापन में वार्डवासियों ने रायपुर-नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग राजनांदगांव में अग्रवाल ट्रांसपोर्ट, गौरी नगर चौक के पास उतरे फ्लाई ओवर को नेहरू नगर के आगे तक बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि गौरी नगर स्टेशन पारा के वासियों को दैनिक कार्य हेतु शहर जाने के लिए रॉन्ग साइड से जाना पड़ता है, तथा स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी रॉन्ग साइड से जाना पड़ता है। इसलिए भारत सरकार सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के नाम कलेक्टर संजय अग्रवाल को समस्याओं से अवगत कराया। इसके अलावा गौरी नगर वार्ड क्रमांक 13 में झुग्गी झोपड़ी निवासी मुख्य मार्ग गौरी नगर एफसीआई गोदाम के पीछे महादेव नगर, अचानक नगर में पिछले 30-35 वर्षों से निवासरत गरीबों को पट्टा नहीं मिला है, जिसके कारण शासन की योजनाऐं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना मोर जमीन मोर आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान हेमंत सिंह, अभिमन्यु मिश्रा, जीवेंद्र कुजाम, आकाश सिंह ठाकुर, जाकिर खान, निलेंद्र यादव, विजय यादव, नागेश बंजारे सहित वार्डवासी मौजूद थे।

Exit mobile version