Site icon

CG : सुविधाएं मिलें तो गांव से निकलेंगे राष्ट्रीय खिलाड़ी

bd5d2edc_1437544_P_16_mr

डोंगरगांव शहर से सटे ग्राम लक्ष्मीनगर घुघवा साल्हे में 10 से 14 जनवरी तक आदर्श नवयुवक समिति, न्यू टायगर क्लब एवं ग्रामीणों के सहयोग से प्रतिवर्ष फुटबॉल का रोमांचक आयोजन किया जा रहा है। अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। विगत 50 वर्षों से आदर्श प्रस्तुत करते हुए युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती पर ग्रामीण स्तर पर सीमित संसाधनों में इस ग्राम में होनहार और खेल प्रेमियों की रूचि के चलते यह आयोजन इस वर्ष राज्य स्तरीय फुटबॉल मैच के स्वर्ण जयंती के रूप में खेला जा रहा है। वर्तमान में यह पूरा आयोजन केवल ग्रामीणों के हौसले और मदद के भरोसे चल रहा है। फुटबॉल मैच आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और ग्रामीणों को मदद की दरकार है। शासन-प्रशासन स्तर पर सहयोग मिलने से इस आयोजन को आने वाले समय में और बेहतर किया जा सकेगा और ग्राम और क्षेत्र के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। इस मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन व नेताओं से कई बार ग्रामीणों ने अपनी मांगे रखी हैं किन्तु अब तक कहीं से कोई विशेष सहयोग नहीं मिल पाया है. बता दें कि पूरे क्षेत्र में अब डोंगरगांव के समीप बरगांव, मनेरी और लक्ष्मीनगर घुघवा साल्हे में ही फुटबॉल मैच प्रतिवर्ष देखने मिल रहा है जबकि बीते वर्षों में डोंगरगांव शहर सहित क्षेत्र के अनेक ग्रामों में फुटबॉल मैच का आयोजन होता था जो कि अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता और अरूचि के चलते समाप्त प्राय: हो चला है। शुक्रवार को खेले गए प्रथम मैच उकवा माइंस एवं मानपुर के मध्य खेला गया जिसमें उकवा माइंस ने मानपुर को 7-0 गोल से विजयी रहा और दूसरा मैच छिंदवाड़ा व अंबागढ़ चौकी के मध्य खेला गया जिसमें छिंदवाड़ा 2-1 से विजयी रहा और तीसरा मैच उकवा माइंस व खुर्सीटिकुल के मध्य खेला गया, जिसमें उकवा माइंस 4-0 गोल से विजयी रहा।

Exit mobile version