गंडई पंडरिया ध्यान योग, सेवा, समर्पण त्याग और हठयोग सहित अनेक क्रियाएं हैं जिसे भक्त भक्ति करते हैं। ऐसा ही अनूठा कार्य डोंगरगांव तहसील के ग्राम राजा खुज्जी के एक युवक बृजेश जैन उम्र 26 वर्ष के मन में आया और वे श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाने के लिए पैदल ही निकल पड़ा। युवा पढ़ा लिखा है। बता दें कि गंतव्य स्थान अयोध्या तक लगभग 800 सौ किलोमीटर का सफर पैदल ही तय करेगा। बृजेश जैन 11 जनवरी से पैदल ही अपने गृह ग्राम राजा खुज्जी से अयोध्या के लिए निकले हैं। श्रीराम नाम का झंडा उठाए पूरे दिन चलते हैं और रात्रि में विश्राम करते हैं। उनकी अयोध्या पैदल जाने की जुनून और जज्बे से लोग बहुत प्रभावित है और सेवा भाव से रात्रि में रुकने की व्यवस्था और उनके भोजन व्यवस्था को कर रहे है। उनका जब 13 जनवरी को शाम लगभग 6.30 बजे गंडई आगमन हुआ तो गंडई के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं समाजसेवी जितेश (जित्तू) अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, बलदाऊ सोनी, ऋ षभ सिन्हा, उमेश्वर साहू ने उनका स्वागत सत्कार किए और जितेश अग्रवाल ने अपने घर में उन्हें भोजन कराया । बता दें कि रेस्ट हाउस में रात रुककर दूसरे दिन रविवार को सुबह वे पुन: अपनी यात्रा में झंडे उठाए और निकल गए। यात्रा में निकलने से पहले उन्होंने नव युवाओं, बुजुर्गों से अपील करते हुए कहा कि आजकल युवा और बुजुर्ग अपनी धर्म और संस्कृति से विमुख होकर दूसरे धर्म संस्कृति को अपना रहे हैं। ये हमारी संस्कृति का क्षय है। अत: युवाओं और बुजुर्गों से मेरा अनुरोध है कि अपनी संस्कृति को अपनाए रखे।
CG : अयोध्या जाने पैदल निकले युवक का गंडई में स्वागत

