Site icon

CG : रास्ता रोककर महिला के साथ गाली गलौज

20230531122741_FIR

रायपुर में एक आरोपी ने महिला के साथ गाली गलौज की। आरोपी ने महिला से कहा कि, तुने दोस्तों को जेल भिजवा दिया। महिला के बेटों ने जब आरोपी को रोका तो उसने अपने भाइयों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। यह पूरी घटना उरला थाना क्षेत्र की है। जिसमें शांति बाई कुर्रे ने पुलिस को बताया कि वह रोज मजदूरी का काम करती है। शनिवार की शाम 7 बजे वह कंहेरा बाजार से सब्जी लेकर पैदल अपने घर जा रही थी। वह स्वागत गेट के आगे पहुंची थी इस समय हलदर यादव नाम के युवक ने उसे मेरे दोस्तों को तुम अंदर कार्रवाई हो बोलकर गंदी-गंदी गालियां देने लगा।

महिला ने अपने बेटों को बताया जिसके बाद वे उस व्यक्ति की खोजबीन करने लगे। इस दौरान हरिशंकर और उसके बड़े भाई जनक और बलराम आ गए। उन्होंने पीड़िता शांति और उसके बेटों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में मां समेत एक बेटे को चोट आई है। जिसके बाद पूरा मामला पुलिस थाने पहुंचा।

इस मामले में बलराम यादव ने भी FIR दर्ज करवाई है जिसमें उन्होंने राकेश, रोशन कुर्रे और उनकी मां पर मिलकर गाली-गलौज का आरोप लगाया है। इसके अलावा उन्होंने मारपीट की भी बात का भी FIR में जिक्र किया है। इस पूरे मामले में पुलिस अब जांच पड़ताल में जुट गई है।

Exit mobile version