Site icon

CG : महिलाओं के लिए सरकारी जॉब, कई गांवों के आंगनबाड़ी केंद्र में निकली भर्ती

Untitled-69-copy-25

सारंगढ़ बिलाईगढ़ आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती अंतर्गत सारंगढ़ के वार्ड 5 और 11 में सहायिका तथा सारंगढ़ के वार्ड 11 में कार्यकर्ता की भर्ती की जा रही है।

इसी प्रकार सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम घोठला बड़े, खुर्सी, जेवरा, बोइरडीह, दानसरा, रेड़ा, दुर्गापाली और बरदरहा के आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका भर्ती के लिए तथा ग्राम घोठला बड़े और खुर्सी में कार्यकर्ता पद के लिए 22 जनवरी 2024 तक कार्यालयीन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी कार्यालय, गायत्री मंदिर के पीछे सारंगढ़ में आवेदन आमंत्रित किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए 12वी उत्तीर्ण और आंगनबाड़ी सहायिका के लिए 8वी उत्तीर्ण योग्यता निर्धारित है।

Exit mobile version