Site icon

CG : चौथे दिन भी जारी रहा भाजपा का मंदिर तीर्थ क्षेत्र सफाई अभियान

20240118102508_WhatsApp Image 2024-01-17 at 21.14.36

रायपुर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वाहन पर एक सप्ताह के लिए देश के सभी मंदिरों में 14 जनवरी से भाजपा द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है | इस अभियान के प्रभारी एवं अयोध्या रामलला दर्शन समिति के रायपुर जिला संयोजक आशू चंद्रवंशी ने बताया कि इस अभियान के चतुर्थ दिवस पर भाजपा रायपुर जिला के सभी मंडलों द्वारा शहर के अनेक मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया गया | जिसमे प्रमुख रूप से कृष्णा मंदिर श्याम नगर, शिव मंदिर शिव नगर, शिव मंदिर, हनुमान मंदिर अवन्ती बाई वार्ड, बजरंग मंदिर राजा तालाब, जगन्नाथ मंदिर प्रियदर्शिनी नगर, दंतेश्वरी मंदिर कुशालपुर, राधाकृष्ण मंदिर संजय नगर, दुर्गा मंदिर संतोषी नगर, नया हनुमान बूढापारा, हनुमान मंदिर सप्रे स्कूल, दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर, ह्रदयलाल मंदिर रांवाभांटा, शिव मंदिर अवन्ती बिहार, शीतला मंदिर लालपुर, शीतला मंदिर कांपा, चिंताहरण मंदिर चौबे कालोनी, राम मंदिर झंडा चौक ठक्करबापा, हनुमान मंदिर हनुमान चौक अशोक नगर, गणेश मंदिर रायपुरा  एवं रायपुर के विभिन्न मंदिरों में साफ-सफाई का कार्यक्रम किया गया | जिसमे जिलाध्यक्ष जयंती पटेल, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, संजय श्रीवास्तव, किशोर महानंद, नलिनेश ठोकने, केदार गुप्ता, रमेश सिंह ठाकुर, सत्यम दुवा, सुभाष तिवारी, आशू चंद्रवंशी, अकबर अली, मीनल चौबे, गोपी साहू, गोवर्धन खंडेलवाल, खेम कुमार सेन व मंडल अध्यक्षगण सहित कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए | 

Exit mobile version