Site icon

खंडवा जिले में शुरू हुआ सर्वे अब लाड़ली बहना नहीं, लखपति दीदी बनेंगी महिलाएं

indian_currency.jpg

खंडवा.
अब लाड़ली बहना नहीं जिले की महिलाओं को लखपति दीदी बनाया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के आर्थिक स्तर को सुधारने के लिए जिले में काम शुरू हो गया है। जिले की 15680 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य मिला है। ये महिलाएं स्व सहायता समूहों से जुड़ी होंगी। इन महिलाओं को चिह्नित करने के लिए 196 महिलाओं को प्रधानमंत्री लखपति दीदी की विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।

ट्रेनिंग लेने के बाद ये महिलाएं गांव-गांव में सर्वे करके 80-80 सदस्यों की जानकारी एप में अंकित करेंगी। इस एप के जरिए इन महिला सदस्यों की आर्थिक स्थिति का आंकड़ा जुटाया जाएगा। समूहों की ऐसी महिलाएं जिनकी सालाना आमदनी एक लाख रुपये से कम है, उन्हें आजीविका मिशन के विभिन्न उपक्रमों के जरिए अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। आजीविका मिशन को 31 मार्च तक लक्ष्य पूरा करने की समयावधि दी गई है।

Exit mobile version