Site icon

राजनांदगांव : प्राण-प्रतिष्ठा के दिन जिलेभर में पुलिस अलर्ट रहेगी, 450 जवानों की टीम करेगी निगरानी

b83f0b2a_1447758_P_7_mr

राजनांदगांव रामलला की प्राणप्रतिष्ठा पर 22 जनवरी को उत्सव मनाया जाएगा। इसे लेकर लोगों में खासा उत्साह है। शहर सहित जिले में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कई भव्य आयोजन की तैयारी है। शहर के दिग्विजय स्टेडियम से लेकर सभी मंदिरों में पूजा पाठ के अलावा रैलियों का आयोजन होगा। उत्सव में किसी प्रकार का व्यवधान पैदा न हो इसके लिए पुलिस अलर्ट है। सुरक्षा के मद्देनजर और कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण संपन्न कराने शहर में 150 से अधिक जवानों की तैनाती की जाएगी। वहीं जिलेभर में करीब 300 जवान सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे। एसपी मोहित गर्ग ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन सोमवार को शहर व जिले में शांति पूर्वक कार्यक्रम संपन्न कराने बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। रैली व अन्य आयोजन स्थल में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी।

आयोजनों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने व भीड़ को नियंत्रित करने हर चौक, चौराहों में लेयर में पुलिस बल तैनात रहेगी। इसके अलावा पेट्रोलिंग पार्टी भी हर समय सभी मोहल्लों व कार्यक्रम स्थलों में पहुंच कर स्थिति का जायजा लेते रहेगी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए भी इंतजाम किए जाएंगे। शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। वहीं जिले में भी आयोजन स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती रहेगी।

Exit mobile version