Site icon

CG : नक्सलियों ने 23 जनवरी को बस्तर और सरगुजा संभाग बंद करने फेंके पर्चे

Untitled-42-copy-47

रायपुर। नक्सलियों ने 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा संभाग में बंद का आह्वान किया है। बस्तर के बीजापुर जिले में क्रॉस फायरिंग में मासूम की मौत, हसदेव में जंगल कटाई और राम मंदिर का इस्तेमाल चुनाव में करने के विरोध में नक्सलियों ने बस्तर और सरगुजा संभाग बंद आह्वान किया है। नक्सली लीडर मंगली ने प्रेस नोट जारी कर राज्य और केंद्र सरकारों पर भी कई आरोप लगाए हैं।

उत्तर सब जोनल ब्यूरो की प्रवक्ता और हार्डकोर नक्सली मंगली के प्रेस नोट में लिखा है कि, 1 जनवरी 2024 को मुदवेंडी गांव में पुलिस ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पुलिस की गोली लगने से ही 6 माह की मासूम की मौत हुई है। लेकिन पुलिस इसे क्रॉस फायरिंग बता रही है। बच्ची को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगातारा गांव वाले आंदोलन कर रहे हैं।

Exit mobile version