Site icon

CG : चरवाहे को मौत के घाट उतारने वाले गिरफ्तार, हत्यारों में एक नाबालिग भी शामिल

crime-1.jpg

कबीरधाम जिले में 48 वर्षीय गौशाला कर्मचारी की हत्या करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात कवर्धा शहर के बाहरी इलाके में उस समय हुई जब साधराम यादव साइकिल से अपने गांव लालपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘कवर्धा शहर की एक गौशाला में दो दशकों से अधिक समय से काम कर रहे यादव का शव रविवार सुबह मिला। उनका गला काटा गया था। निवासियों के बयान और मोबाइल फोन से मिली जानकारी सहित तकनीकी सूचना के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान सुफियान कुरैशी (21), इदरीस खान (27), अयाज खान (18), महताब खान (22) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version