Site icon

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा – ननिहाल राममय – राजनांदगांव में 5 लाख, अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे- रायपुर में 31 फीट की प्रतिमा होगी स्थापित

download (2)

राजनांदगांव प्रदेश में आज दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। राजनांदगांव में 5 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे। रायपुर में 31 फीट की प्रतिमा स्थापित होगी। सभी आश्रम-छात्रावासों, विश्वविद्यालय, कार्यालयों और भवनों में शंखध्वनि, घंटानाद के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में बीजेपी स्वच्छता अभियान भी चला रही है। शाम को दिवाली की तरह दीपोत्सव मनाया जाएगा।

अयोध्या में आज रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ में भी जश्न और उत्सव का माहौल है। 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में आधे दिन की छुट्टी दी गई है। इसके अलावा कई मंदिरों में प्राण-प्रतिष्ठा का LIVE टेलीकास्ट दिखाया जाएगा।

प्रदेश में आज दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे। राजनांदगांव में 5 लाख तो अंबिकापुर में 1 लाख दीप जलेंगे। रायपुर में 31 फीट की प्रतिमा स्थापित होगी। सभी आश्रम-छात्रावासों, विश्वविद्यालय, कार्यालयों और भवनों में शंखध्वनि, घंटानाद के साथ पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में बीजेपी स्वच्छता अभियान भी चला रही है। शाम को दिवाली की तरह दीपोत्सव मनाया जाएगा।

Exit mobile version