Site icon

CG : स्कूल में शिक्षक की कमी के बावजूद दो और का ट्रांसफर

images

 बिलासपुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवसा के दो शिक्षकों को संकुल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा के द्वारा संलग्न कर दिया गया है। इससे स्कूल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को पत्र लिखकर दोनों शिक्षकों को नेवसा स्कूल वापस भेजने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि शासन द्वारा शिक्षकों के संलग्नीकरण पर प्रतिबंध लगाया गया है इसके बावजूद बेलतरा स्कूल के प्राचार्य नियमों को दरकिनार कर काम किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को लिखे पत्र में कहा है स्कूल केवल 4 शिक्षक हंै। नेवसा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया शैक्षणिक समन्वयक रामपुरी ताम्रकार,चमेली खारसे को संलग्न किया गया है।

Exit mobile version