Site icon

CG : बजट तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं सीएम विष्णुदेव साय

29-176

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।  बैठक में वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने बुलाई कैबिनेट की बैठक

छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र 5 फरवरी से शुरू होने वाला है। लेकिन इससे पहले सीएम विष्णुदेव साय ने कल यानि 24 जनवरी को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होगी। बता दें कि सत्ता में आते ही डबल इंजन की सरकार ने गरीबों को आवास देने की वादे को पूरा कर दिया है और जल्द ही अन्य वादों को पूरा करने को लेकर मंथन किया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार साय कल होने वाली कैबिनेट की बैठक में मोदी की गारंटी को पूरा करने पर चर्चा होेगी। इसके साथ ही बजट सत्र और राजिम कुंभ को लेकर भी मंथन किया जाएगा। इसके साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं इस कैबिनेट बैठक में सीएम साय और मंत्रियों के बीच धान की कीमत की अंतर की राशि का भुगतान और महतार वंदन योजना पर भी मुहर लग सकती है।

Exit mobile version