Site icon

CG : रायपुर में सचिन पायलट आज प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की लेंगे बैठक

default

रायपुर छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मंथन आज दूसरे दिन भी जारी रहेगा। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट प्रदेश चुनाव समिति की बैठक लेंगे। राजीव भवन में ये बैठक सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत प्रदेश भर के नेता शामिल होंगे।

इससे पहले शुक्रवार को सांसद रजनी पाटिल ने कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक ली थी। लोकसभा की 11 सीटों को लेकर नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों से चर्चा की गई।  स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव को लेकर कहा था कि पार्टी नए और अनुभवी चेहरों पर दांव खेलेगी। वहीं भूपेश बघेल के लोकसभा चुनाव लड़ने पर कहा कि, इस पर CEC फैसला लेगी।

Exit mobile version