Site icon

CG : बड़ा खुलासा करुँगी आज पीसी में, रायपुर में बोली अलका लांबा

Untitled-24-copy-69-scaled

रायपुर राजधानी पहुंची अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महिला विंग की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने दावा किया हैं कि वह बड़ा खुलासा करने वाली हैं। हालांकि यह खुलासा क्या होगा यह नहीं बताया है। लाम्बा ने इस बारे में दोपहर में प्रेस कांफ्रेस की बात कही हैं।

मीडिया से हुई बातचीत में महिला विंग की नेशनल चीफ अलका लाम्बा ने कहा बहुत सारे राज है बहुत सारे खुलासे है, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस का इंतजार कीजिए। लाम्बा ने यह भी कहा कि वह मीडिया व पत्रकारों से राहुल गांधी के न्याय यात्रा के बारें में भी बातें करेंगी।

बता दें कि अलका लाम्बा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंची हैं। यहाँ स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर कांग्रेस की महिला नेत्रियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

Exit mobile version