Site icon

कार सवारों ने थानेदार और कांस्टेबल को कुचलने की कोशिश की; मास्क नहीं पहनने पर रोका तो टक्कर मारी

75

रायपुर- छत्तीसगढ़ के रायपुर में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं। बिना मास्क लगाए कार्रवाई कर रहे पुलिसकर्मियों को सोमवार देर शाम कार सवारों ने कुचलने का प्रयास किया। थानेदार और कांस्टेबल को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, महासमुंद जिले से कोरोना संक्रमण की ड्यूटी में एएसआई जगतपाल ठाकुर रायपुर आए हैं। वे सिपाही तरुण देशलहरे और नगर निगम की महिला कर्मचारियों के साथ सोमवार शाम अमलीडीह चौक पर कार्रवाई कर रहे थे। उन्होंने सफेद रंग की एक कार को रुकने का इशारा किया। कार सवारों ने मास्क नहीं लगा रखा था।

इस पर कार चालक ने रफ्तार धीमी कर दी। इसके बाद साइड से निकलने की कोशिश में रफ्तार बढ़ा दी और एएसआई और सिपाही को टक्कर मारकर भागने लगा। इस पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कार को रुकवा लिया। पुलिस ने कार जब्त कर सवाल लक्ष्मण साहू और यशवंत साहू को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version